Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद के जामाडोबा से चोरी हुआ कोयला लदा ट्रक घनुडीह में मिला

Dhanbad : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा जूता गेट के पास से सोमवार की रात अपराधियों ने कोयला लदे एक ट्रक की चोरी कर ली थी. चालक अर्जुन प्रसाद उस समय होटल में खाना खा रहा था. ट्रक चोरी होने के बाद चालक ने इसकी जानकारी जोड़ापोखर पुलिस को दी. बताया कि ट्रक में भौंरा से बीसीसीएल का कोयला लोड हुआ था. होटल में खाना खाने के दौरान ही ट्रक की चोरी कर ली गयी. जोड़ापोखर के थाना प्रभारी जयकिशन ने सूचना के बाद रात में छानबीन शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें- संपत्ति की लालच में जीजा बना हैवान, साली को उतारा मौत के घाट

सीसीटीवी फुटेज और जीपीआरएस की मदद ले रही थी पुलिस

पुलिस जामाडोबा पेट्रोल पंप के पास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. हाइवा में लगे जीपीआरएस सिस्टम पर भी पुलिस नजर रखी हुई थी. वहीं, मंगलवार की देर शाम को पुलिस को पता चला कि एक ट्रक घनुडीह ओपी क्षेत्र में लावारिस स्थिति  में खड़ा है. लोगों का कहना है कि ट्रक में डीजल खत्म हो जाने के कारण अपराधी उसे छोड़कर भाग गये. जोड़ापोखर थाना प्रभारी जयकिशन, घनुडीह ओपी प्रभारी केदार गोस्वामी व सीआईएसएफ क्राइम विभाग के अरुण कुमार ने घनुडीह छह नंबर के पास लावारिस खड़े ट्रक को बरामद किया. जोड़ापोखर पुलिस हाइवा को जब्त कर अपने साथ ले गयी. ट्रक में 20 टन कोयला लोड है. उसे जामाडोबा वाशरी जाना था. ट्रक कांड्रा सिंदरी के कुमोद कुमार सिंह का बताया जाता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमेंफ़ेसबुकऔर ट्विटरपेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button