Uncategorized

राजभवन में राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी रंगीन छटा

Ranchi : भारतीय कल्याण परिषद की ओर से राजभवन में राज्यस्तरीय “ऑन द स्पॉट पेंटिंग कंपटीशन” का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे झारखंड राज्य से 479 बच्चों का चयन किया गया. प्रतियोगिता की शुरुआत पहले स्कूल स्तर से की गई. इसके बाद चयनित प्रतिभागियों ने जिला स्तर पर पेंटिंग का प्रदर्शन किया. वहां उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले छात्रों को आज राजभवन में राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला. यहां जीतने वाले स्टूडेंट्स को राष्ट्रीय स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा. इस प्रतियोगिता में शारीरिक रूप से अक्षम व सामान्य बच्चों ने हिस्सा लिया. रंग-बिरंगे चित्र को पन्नों पर उकेर बच्चों ने अपने हुनर का परिचय दिया.

इसे भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में 2017 में छह महीनों में 2,965 लड़कियां लापता : देवेन्द्र फडणवीस

5 ग्रुप में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रीन ग्रुप- 5 से 8 वर्ष

व्हाइट ग्रुप- 9 से 12 वर्ष

ब्लू ग्रुप- 13 से 16 वर्ष

रेड ग्रुप- 11 से 18 वर्ष

इसे भी पढ़ेंः भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नहीं मिला शहीद का दर्जा, याचिका खारिज

बच्चों में छिपी हुनर को बस तराशने की जरूरत : पुष्पा भुवालका

चाइल्ड वेलफेयर झारखंड की संयुक्त सचिव पुष्पा भुवालका ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में छिपे हुनर को निखारने का मौका मिलेगा. यहां जीतने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में अपने पेंटिंग का जलवा बिखेरेंगे. इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड के सरकारी विद्यालय में बेहतर पेंटिंग बनाने वाले छात्रों का चयन किया गया है. दो कैटेगरी में सामान्य एवं अक्षम श्रेणी के बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button