Main SliderNationalUncategorized

125 वोटों के साथ हरिवंश बने उपसभापति, हरिप्रसाद को मिले 105 वोट

New Delhi : राज्यसभा के उपसभापति के लिए आज चुनाव हुआ. जिसमें (एनडीए) की तरफ से जद(यू) के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है. गौरतलब है कि उच्च सदन में उपसभापति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से जद(यू) के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह उम्मीदवार थे, जबकि पक्ष की तरफ से कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद मैदान में थे.

इसे भी पढ़ें- नेतरहाट एवं इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय होगा सीबीएसई, राज्य के हर पंचायत में प्लस टू स्कूल खोलेगी सरकार

पीएम मोदी ने दी हरिवंश सिंह को बधाई

गौरतलब है कि हरिवंश सिंह को कुल 125 वोट मिले. वहीं दूसरी ओर बीके हरिप्रसाद को कुल 105 वोट पड़े. ज्ञात हो कि वोटिंग में कुल 222 सांसदों ने हिस्सा लिया था. जिसमें अधिकांश लोगों ने हरिवंश सिंह को वोट किया. वोटिंग पूरी होने के बाद राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने हरिवंश सिंह की जीत का ऐलान किया. जिसके बाद पीएम मोदी ने हरिवंश सिंह को उनकी सीट पर जाकर बधाई दी. वहीं विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी हरिवंश को जीत की बधाई दी और काम करने की अपील की. उल्लेखनीय है कि वोटिंग के दौरान एनडीए के पास बहुमत का आंकड़ा बहुत ही कम था लेकिन बाद के दौर में कुछ दलों ने एनडीए को स्पोर्ट कर दिया जिससे की पूरा का पूरा खेल ही पलट गया और हरिवंश सिंह की जीत हुई.

इसे भी पढ़ें- यशवंत,शौरी व प्रशांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, राफेल डील आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला

उपसभापति के लिए दो बार की गयी वोटिंग 

उपसभापति के लिए दो बार वोटिंग की गयी. क्योंकि पहली बार में कुछ वोट ठीक तरीके से नहीं हुई थी इसलिए ही दोबारा वोटिंग कराने की जरूरत पड़ी. जिसमें पहली बार में हरिवंश सिंह को 155 वोट मिले और दूसरी बार में 125 वोट मिले. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपील की थी की एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश सिंह का साथ दें जिसके बाद ओडिशा की बीजेडी, तमिलनाडु की एआईएडीएमके और तेलंगाना के टीआरएस ने एनडीए का साथ दिया. वहीं इस सपोर्ट से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है.

इसे भी पढ़ें- चिकनगुनिया : चार दिन बाद हरकत में आयी सरकार, मंत्री ने अधिकारियों को लगायी फटकार

इसे भी पढ़ें- जेडीयू विधायक और बिहार की समाज कल्याण मंत्री ने दिया इस्तीफा

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button