
Latehar: लातेहार जिला खेल स्टेडियम में रविवार को स्ट्राइकर क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन हुआ. एकेडमी का उद्घाटन लातेहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं बैटिंग कर किया. मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए पंकज कुमार ने कहा कि अन्य जिला के खिलाड़ियों की तरह लातेहार के खिलाड़ी भी लातेहार जिला क्रिकेट संघ का नाम रौशन करें तथा अपना भविष्य सुरक्षित करें इसके लिए संघ हर तरह का सुविधा मुहैया कराएगा. वही बताया कि सुविधा के अभाव में क्रिकेट खेल प्रभावित नही हो, इसके लिए संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह को कई निर्देश भी दिए.
इसे भी पढ़ें-DGP सहित राज्य के IPS भी हैं रियल स्टेट में हीरो, नोयडा, गोरखपुर, पटना सहित रांची में जमीन के मालिक हैं
क्रिकेट एकेडमी खुलने से खुशी की लहर
स्ट्राइकर क्रिकेट एकेडमी में अभी तक 40 बच्चो ने नामांकन कराया है. एकेडमी के कोच श्रवण महली ने बताया कि एकेडमी का अपना ड्रेस होगा. उसी ड्रेस में खिलाड़ी प्रतिदिन 3 बजे से क्रिकेट के गुर सीखेंगे. क्रिकेट एकेडमी खुलने से लातेहार के खिलाड़ी तथा उनके अभिभावकों में खुशी की लहर देखी जा रही है. अभिभावकों की माने तो उन लोगों ने बताया कि लातेहार में जिला बनने के बाद पहली बार क्रिकेट एकेडमी खोली गई है. जिसमें 10 वर्षों से ऊपर के बच्चों को क्रिकेट सिखाया जाएगा. लातेहार में एकेडमी खुलने से यहा के खिलाड़ियों को क्रिकेट सीखने के लिए अन्य जगहों पर जाने की जरूरत नही होगा. अभिभावकों का रुपया भी बचेगा.

इसे भी पढ़ें- देशद्रोह के आरोपी बनाये गये विनोद कुमार का मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र
कौन-कौन थे मौजूद ?
कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने की. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह, सह सचिव प्रकाश कुमार , कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी , सदस्य प्रदीप कुमार उपाध्याय , शिव प्रसाद गुप्ता , नीरज कुमार सिंह हेमंत सिंह , संतोष प्रजापति , कोच श्रवण महली , खिलाड़ी समरेश बादल , अंकित सिन्हा , अंकित कुमार , राकेश कुमार , न्यूटन आनंद समेत कई अभिभावक तथा दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




