
NewDelhi: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की मौत का दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बच्चियों की मौत की वजह भूख और कुपोषण बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाले शख्स ने देखा कि बच्चियों की हालत खराब थी. वे पानी मांग रही थी. उस शख्स ने उन तीनों को पानी पिलाया. जिसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगी. आनन-फानन में पड़ोसी ने बच्चियों को लाल बहादुर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः धनबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त की करतूत से सरकार को 40.32 लाख का नुकसान, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
तीन बच्चियों की मौत से सनसनी
मरने वाली बच्चियों की पहचान शिखा (8) मानसी (4) और 2 साल की पारुल के रूप में हुई है. बच्चियों का पिता भी मंगलवार की सुबह से लापता है. बताया जा रहा है कि वह घर से काम ढूंढने के लिए निकला था. वही मां घर पर ही थी, लेकिन वो मानसिक तौर से विक्षिप्त बताई जा रही है. बच्चियों की मौत की खबर मिलने के बाद से उसका रो-रोकर बुरा हाल है.
इधर मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों लड़कियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस भी इस घटना से सकते में है कि आखिर तीनों की मौत एक साथ कैसे हो गई. सूत्रों की मानें तो, पुलिस को ये भी आशंका है कि कहीं किसी ने कोई जहरीली चीज बच्चियों को ना दी हो, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस मृतक बच्चियों के पिता को भी तलाश रही है.
इसे भी पढ़ेंःउपेंद्र कुशवाहा की नीतीश को नसीहतः अब छोड़ देना चाहिए सीएम का पद
भूख से हुई मौत !
तीन बच्चियों की मौत का मामला जहां दुखद है, वही गंभीर भी. बच्चियों की पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चों के पेट बिल्कुल खाली थे. वही लड़कियों के शरीर पर किसी भी तरह के कोई चोट के निशान नहीं थे. फिलहाल, डॉक्टर्स के मुताबिक तीनों बच्चों की मौत का कारण कुपोषण और भुखमरी हो सकती है. इस मामले में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया है. जिसके लिए बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स की रिक्वेस्ट की गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी. दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट होने के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःरांची-टाटा सड़क निर्माण के खर्च को लेकर होगी सीबीआई जांच : हाईकोर्ट
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता. मामले की जांच चल रही है और हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद दिल्ली सरकार ने बच्चियों की मौत की वजह जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही इस पर राजनीति भी तेज हो गई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




