
Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों से कहा कि शौचालय निर्माण की दिशा में हो रहें काम को पूरी तरह सत्यापित कराने के बाद ही किसी इलाके को खुले में शौच मुक्त घोषित करवायें. सासाराम में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए नीतीश ने खुले में शौच से बिहार को मुक्त कराने के सरकार के निश्चय को दोहराते हुए अधिकारियों से कहा कि इस पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है क्योंकि अगर किसी पंचायत, प्रखंड या जिला को सरकार के माध्यम से ओडीएफ घोषित करवाते हैं तो यदि 99 प्रतिशत भी काम पूरा हो गया है तो एक प्रतिशत को ही प्रमुखता देनी होगी.
इसे भी पढ़ें- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किसानों को संघ में शामिल होने के लिए किया प्रोत्साहित
उन्होंने कहा कि बिहार खुले में शौच से मुक्त हो जाय यह कोई मामूली बात नहीं है. जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत हर घर मे शौचालय बना या नहीं, इसका पूरा सत्यापन कराकर और फीडबैक कार्यकर्ताओं से लेकर प्रशासन को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि बिहार यदि खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त हो जाये तो 90 प्रतिशत बीमारियों से छुटकारा मिलेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




