
Thiruvananthpuram : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने हिंदू पाकिस्तान के बाद अब हिंदुत्व के अंदर तालिबान का राग अलापा है. शशि थरूर ने मंगलवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है. कहा कि भाजपा के लोग उन्हें पाकिस्तान जाने को कह रहे हैं, लेकिन भाजपा को यह तय करने अधिकार किसने दे दिया कि मैं उनकी तरह हिंदू नहीं हूं. पूछा कि क्या मुझे देश में रहने का अधिकार नहीं है? क्या भाजपा के लोग हिंदुत्व के अंदर तालिबान की शुरुआत नहीं कर रहे हैं ? इससे पूर्व सांसद शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये.
यहां शशि थरूर एक समारोह में अपने विचार पहुंचे थे. उनका विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने थरूर के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाये. बता दें कि पचल्लूर में आयोजन स्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे. हालांकि पुलिस ने बताया कि कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है.
इसे भी पढ़ें- मॉनसून सत्र शुरू, मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्पीकर ने किया मंजूर
मुझे पाकिस्तान जाने के लिए कहा गया
इस क्रम में शशि थरूर ने कहा कि लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, लेकिन आप उन्हें डरा कर दूर भगा देते हैं. क्या यही हम अपने देश में चाहते हैं? यह बात मैं एक सांसद के नाते नहीं, बल्कि आम नागरिक होने के रूप में पूछ रहा हूं. जहां तक मैं जानता हूं कि यह हिंदुत्व नहीं है. शशि थरूर ने ट्वीट किया, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम स्थित मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ की.
दरवाजों, दीवारों और गेट पर ब्लैक इंजन ऑइल फेंक दिया. मुझसे मिलने पहुंचे लोगों को धमकाकर भगा दिया. ऑफिस में भड़काऊ बैनर लगाये. इन बैनरों में नारे लिखकर मुझे पाकिस्तान जाने के लिए कहा गया. बता दें कि सोमवार को थरूर के निर्वाचन क्षेत्र तिरुवनंतपुरम स्थित उनके ऑफिस में सोमवार को जमकर तोड़फोड़ की गयी थी. शशि थरूर ने आरोप लगाया कि हमला भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने कराया.
इसे भी पढ़ें- झारखंड लूटखंड और खूनखंड बन चुका है : वृंदा करात
देश हिंदू पाकिस्तान बन जायेगा
शशि थरूर ने कहा था, अगर भाजपा दोबारा लोकसभा चुनाव जीतती है तो हमारा लोकतांत्रिक संविधान खत्म हो जायेगा. वे संविधान बदल देंगे. थरूर ने कहा, उनका लिखा नया संविधान हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों पर आधारित होगा जो अल्पसंख्यकों के समानता के अधिकार को खत्म कर देगा और देश को हिंदू पाकिस्तान बना देगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




