Uncategorized

गुजरात का परिणाम हिंदुत्व v/s नरम हिंदू का है, चुनाव में सामाजिक मुद्दे गौण होना दूर्भाग्यपूर्ण : माकपा

Ranchi: सीपीआई(एम) ने गुजरात चुनाव के परिणाम को हिंदुत्व और नरम हिंदू के बीच का जंग बताया. पार्टी के झारखंड ईकाई के नेता प्रकाश विप्लव ने कहा कि हार्ड और सॉफ्ट हिंदू की लड़ाई में भाजपा ने बाजी मार ली है, लेकिन चुनाव में दोनों पार्टियों की तरफ समाजिक मुद्दा गौण था, जो कि देश के लिए दूर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दों से व्यापारी और मजदूर वर्ग त्राही-त्राही है. जनता भाजपा के 22 साल के शासन से उब चुकी थी. वहां लोग कांग्रेस को विकल्प तौर पर देख रहे थे, लेकिन कांग्रेस के नेता हिंदुत्व के प्रतिस्पर्धा में लगे हुए थे.

चुनाव में किसान के आत्महत्या जैसे मुद्दे भी गायब थे. उन्होंने कहा कि तथाकथित गुजरात मॉडल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों से गायब था, पूरा चुनाव ध्रुर्वीकरण पर केंद्रित रहा. प्रकाश विप्लव ने कहा कि भाजपा की जीत बहुत बड़ी नहीं है. संघ वोटरों को बूथ तक पहुंचाने में सफल रहा, जिसके कारण ही जीत मिली. उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा का एक फिर से आना राज्य की जनता के लिए दुखद है. उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात का असर झारखंड में नहीं पड़ने वाला है.​​​​​​​

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button