Uncategorized

लालू से मिलने रांची पुहंचे शरद यादव, कहा- देश के संविधान पर है संकट

Ranchi: जदयू बागी गुट के नेता शरद यादव रविवार की शाम रांची पहुंचे. उन्होंने केंद्र सरकार निशाना साधते हुए कहा कि देश की साझा विरासत को तोड़ने का काम कर रही है सरकार.  इसे बचाने के लिए हमलोग देश भर में अभियान चला रहे हैं. राजस्थान और मध्यप्रदेश में  इस अभियान को चलाया गया, जिसे काफी समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि लोग सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. सरकार जो भी काम कर रही है वह संविधान के बाहर है. इससे पहले जब वह रविवार शाम रांची ऐयरपोर्ट पर पहुंचे तब लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. उनके स्वागत के लिए राजद और झाविमो के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पुहंचे थे.
सोमवार को मिलेंगे लालू से
शरद यादव सोमवार को रांची होटवार जेल में लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगे, जहां 2019 के आम चुनाव और गठबंधन लेकर चर्चा होगी.  उन्होंने कहा कि मैं लालू प्रसाद से मिलूंगा.  झारखंड समेत पूरे देश में विपक्ष एकजुट है. मेरी हेमंत सोरेन और बाबू लाल मरांडी से बात हुई है. श्री यादव ने आम बजट को छलावा बताते हुए  कहा कि यह जनता को ठगने वाला बजट है और पकौड़ा बनाना रोजगार नही है. सोमवार को शरद यादव  दोपहर तीन बजे स्टेट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button