National

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार, एनआइए पटियाला कोर्ट में पेश करेगी

NewDelhi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की नेता आसिया अंद्राबी और दो अन्य सहयोगियों को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली लायी. जानकारी के अनुसार एनआइए सभी को दिल्ली स्थति पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी. जानकारी के अनुसार एनआइए अंद्राबी को उसके खिलाफ दो अलग-अलग दर्ज मामलों को लेकर अदालत मे पेश करेगी. बता दें कि एनआइए ने अंद्राबी और दो अन्य महिलाओं को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है. एनआइए अदालत में तीनों को पेश कर रिमांड की मांग करेगी. इसके बाद वह पूछताछ करेगी.

इसे भी पढ़ें-  आफत में हैं अमरनाथ यात्री, 100 रुपये में मिल रहा पानी, पत्थर गिरने से 15 के मरने की अफवाह

एनआईए तीनों को हिरासत में लेने की मांग करेगी

एनआईए देशद्रोह के मामले में तीनों को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश करेंगे. सूत्रों ने कहा, एनआईए आगे की पूछताछ के लिए तीनों को हिरासत में लेने की मांग करेगी. इसी साल 23 मार्च को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देश विरोधी नारे लगाने तथा गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

दुख्तरान-ए-मिल्लत ने पाकिस्तान दिवस मनाया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की प्रमुख आसिया अंद्राबी को यह कहते हुए सुना गया था कि धर्म, विश्वास और पैगंबर से प्रेम के आधार पर भारतीय उपमहाद्वीप के सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं. इस दौरान संगठन की कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का राष्ट्रीय गान भी गाया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button