National

आफत में हैं अमरनाथ यात्री, 100 रुपये में मिल रहा पानी, पत्थर गिरने से 15 के मरने की अफवाह

Srinagar : भूस्खलन की घटनाओं के कारण अमरनाथ यात्रा लगातार तीन दिनों से स्थगित है. इसी दौरान बालटाल में भूस्खलन में 15 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है. इस यात्रा में फंसे एक श्रद्धालु ने न्यूज विंग को जानकारी दी कि 15 लोगों के मारे जाने की अफवाह है. वहीं लगभग 15 हजार यात्री पहलगाम, बालटाल के रास्ते में फंसे हैं. गौरतलब है कि यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले स्थानों पर भारी बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के चलते दोनों मार्गों से बुधवार को यात्रा स्थगित कर दी गई थी. श्रीनगर – लेह राजमार्ग पर कंगन के दानीबाग इलाके में और आधार शिविर के पास भूस्खलन होने के चलते यात्रा शुरू नहीं हो सकी है. वहीं दानीबाग में भूस्खलन होने के कारण लद्दाख क्षेत्र से घाटी को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग श्रीनगर – लेह मार्ग को बंद रखा गया है.

100 रुपये में पानी, दो हजार में मिल रही बैठने की जगह

यात्रा में फंसे लोगों का बुरा हाल है. स्थानीय लोगों द्वारा उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है और उनसे हर एक सामान के लिए ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं. यात्रियों को बैठने की जगह के लिए दो हजार रुपये देने पड़ रहे हैं. साथ ही पीने का पानी भी 100 रुपये में दिया जा रहा है. जिससे की पानी पर भी आफत आ गयी है. खाने के नाम पर अगर यात्री खीरा खरीद रहे हैं तो उनके लिए वह खीरा पीड़ा साबित हो रहा है क्योंकि एक खीरा के एवज में यात्रियों से 60-60 रुपये लिए जा रहे हैं. कुल मिलाकर खाना-पानी के लिए भी श्रद्धालु मोहताज हो रहे हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button