Deoghar

देवघर में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन 36वें दिन भी जारी, विधायक नारायण दास ने मांगों का समर्थन कर विधानसभा में उठाने का दिया आश्वासन

Deoghar: समायोजन की मांग को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों की आंदोलन मंगलवार को 36 वें दिन जारी रहा। सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना स्थल पर पहुंच कर भाजपा जिलाध्यक्ष सह देवघर विधायक नारायण दास आंदोलनकारी कर्मियों के मांगों का समर्थन कर हौसला अफजाई किया। उन्होंने आंदोलनकारियों की मांगों को विधानसभा में उठाने की बात भी कही। आज सुबह से ही गहमागहमी भरा रहा। देवघर जिले की अनशनकारी शिवरानी कुमारी जिनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था के घर वापसी के क्रम में हमसफर एक्सप्रेस से उतरते वक्त झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। श्री मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी कोरियडीह स्थित विधायक देवघर विधानसभा नारायण दास के आवास पर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa: आदिवासी हो समाज महासभा की टीम ने हो भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया

विधायक द्वारा समूह का सम्मान करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर हमारी मांग पत्र को लेने का और हमारी बातों को सुनने का आश्वासन के अनुरूप धरना स्थल पर पहुंचे। वहां से लौटने के बाद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और आगे की रणनीति तय की। विधायक नारायण दास घरनास्थल पर पहुंचे ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए मांगों को विधानसभा सत्र के दौरान जोर शोर से उठाने का आश्वासन दिया। उनके साथ धनंजय खवाड़े, अजित सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भोजन का प्रबंध सदर अस्पताल देवघर में कार्यरत नियमित एएनएम अनिता कुमारी के द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी, संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह सहित यूनियन के जिलाध्यक्ष अलका कुमारी, उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा राज, रामगती कुमारी, विपिन कुमार, ब्रह्मचारी अजय कुमार, पुनीत कुमार यादव, राज किशोर दास, आयश जवी, त्रिवेणी कुमार इंडियन सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वहीं राजभवन के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आज रात में रांची जाने की तैयारी की गई।

Related Articles

Back to top button