Crime NewsKoderma

कोडरमा में एटीएम बदलकर पैसा निकालने के मामले में दो गिरफ्तार 

Koderma: कोडरमा बाजार स्थित एटीएम से दो दिन पूर्व पैसे निकाल रही एक महिला को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदलकर 24 हज़ार 300 की अवैध निकासी करने के मामले में कोडरमा पुलिस ने 2 दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि 17 फरवरी शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत बेकोबार बिच्छीपहरी निवासी पूजा पंडित पति रोहन पंडित पैसे की निकासी के लिए कोडरमा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पहुंची थी. जहां पर एक युवक ने धोखे से उक्त महिला का एटीएम कार्ड बदल कर खाते से तीन बार में 24 हज़ार 300 की निकासी कर लिया था. जिसके बाद उक्त महिला के द्वारा कोडरमा थाने में आवेदन दिया गया.

इसे भी पढ़ें: Giridih: जनजाति समुदाय के 20 युवाओं को  सीआरपीएफ ने भेजा हैदराबाद, संस्कृति से होंगे रुबरु

आवेदन के आलोक में अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 28/23 दर्ज किया गया था. इस मामले में कोडरमा पुलिस ने रविवार की रात्रि कोडरमा बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप से 2 साइबर अपराधी विकास कुमार शर्मा एवं धनंजय कुमार (हिसुआ, नवादा बिहार) को स्विफ्ट कार समेत धर दबोचा. इस दौरान एक अपराधी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा और मौके से फरार हो गया. दोनों युवकों के पास से कई एटीएम कार्ड और नगद भी बरामद किया गया.

Related Articles

Back to top button