Uncategorized

शहर में अवैध निर्माण की 5000 शिकायत, निगम के अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

खबरें रांची नगर निगम की

Ranchi:  राजधानी में अवैध निर्माण जारी है. सूत्रों के मुताबिक रांची नगर निगम को पिछले एक साल में लगभग पांच हजार अनधिकृत (यूसी) शिकायतें मिली है. लेकिन निगम के स्तर से इसके रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गयी.  जब निगम से इस बारे में पूछा जाता है तो अधिकारी बताने से भी इंकार करते हैं. शहर में निर्माण को लेकर निगम को एक साल में कितने यूसी प्राप्त हुए हैं, कितने पर सुनवाई कर निपटारा किया गया, इसकी जानकारी अधिकारी नहीं देते हैं. पूछने पर टाल-मटोल करते हैं. 

ट्रस्ट एंड वेरीफाई से होगा नक्शा पास

रांची नगर निगम भवन का नक्शा पास करवारने की प्रक्रिया के लिए इसी माह ट्रस्ट एंड वेरीफाई  नियम लागू करने जा रहा है. इसके तहत नक्शा पहले पास कर दिया जायेगा. जबकि संबंधित कागजात का वेरीफिकेशन बाद में किया जायेगा. निगम कहना है कि इस नियम के तहत आवेदक पर पहले ट्रस्ट किया जायेगा फिर वेरीफिकेशन होगा.

अभी एेसे होता नक्शा पास

आवेदक को भवन निर्माण के लिए सबसे पहले निगम के राजिस्ट्रेड आर्किटेक्ट इंजीनियर से नक्शा बनवाना पड़ता. इसके बाद आर्किटेक्ट अपनी आईडी से निगम की ऑन लाइन साइट पर डालता है. इसके बाद सभी संबंधित कागजात निगम के काउंटर कलर्क के पास पहुंचता है. जिसे वह विधि शाखा के पास भेजता है. यहां से जेई के पास भेजा जाता है, जिसके बाद टाउन प्लानर तक पहुंचता है. इसके बाद टाउन प्लानर टू जी यानी ग्राउंड फ्लोर प्लस दो तल्ला तक के नक्शे को पास कर देता. जबकि टू-जी से उपर के भवन निर्माण के नक्शे को नगर आयुक्त के पास भेजा जाता है.

समय की होगी बचत 

द इंडियन आर्किटेक्ट झारखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष संदिप कुमार झा का कहना है कि ट्रस्ट एंड वेरीफाई के मुताबिक समय का बचत होगा. फिलहाल भवन नक्शा पास करवाने में लोगों को एक-एक साल लग जाता है. ट्रस्ट एंड वेरीफाई से समय काफी बचत होगा. हलांकि इस प्रक्रिया से अवैध निर्माण कार्य को नहीं रोक जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button