Jharkhand PoliticsRamgarh

रामगढ़ में एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने झारखंड आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी, संगठनात्मक बैठक में लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बूथ जीतो चुनाव जीतो का दिया मंत्र

Ramgarh: रामगढ़ के उपचुनाव का पारा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को उपचुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद से उन्होंने मजबूती से रामगढ़ विधानसभा का कमान संभाल रखा है। सुबह शाम वो खुद चुनावी बैठकें,नुक्कड़ सभा एवं चाय पर चर्चा कर एनडीए प्रत्यासी के पक्ष में प्रचार प्रसार का कमान संभाल रखा है जिसमे कई प्रदेश स्तरीय नेता और विधायकों को विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेवारी दी जा चुकी है और रोज उनके प्रवास अथवा प्रचार जारी है। रविवार को भाजपा उत्तरप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में राज्यसभा के मुख्य सचेतक,सांसद सह झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने तूफानी दौरा करते हुए गोला एवं रामगढ़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ मे विकास का आजसू ही एक विकल्प है, केला छाप को भारी मतों से विजय बनाएं: सुदेश महतो

मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित लक्ष्मीकांत बाजपेई,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज कुमार,झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह,रामगढ़ प्रभारी शशिभूषण भगत,कैंट मंडल प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा,रोहित लाल सिंह,भाजपा महामंत्री सह उपचुनाव केंद्रीय कार्यालय कार्यक्रम प्रभारी प्रो. खिरोधर साहू,खुशीलाल महतो, आलोक सिंह,प्रो.संजय सिंह,इत्यादि मनचस्थ पदाधिकारियों का का स्वागत कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं पुष्पगुच्छ से किया. गोला में हुए बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने एवं कैंट मंडल अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने किया.

संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं से अपना अनुभव बांटते हुए श्री बाजपेई ने कहा की मैने बूथ स्तर से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत किया था। जब मुझे उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई थी उस समय उत्तरप्रदेश में एक बाप बेटे की पार्टी की दबंगई चलती थी। पर मैंने जिम्मेवारी लेते हीं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना शुरू किया। और परिणाम आज दूसरी बार वहां योगी जी के नेतृत्व में हमने भाजपा की बहुमत वाली सरकार के रूप में आपके सामने है जहां अपराधी और गुंडों के लिए कोई जगह नही। उन्होंने कहा चुनाव में मजबूत इच्छाशक्ति से अगर कार्यकर्ता काम करे तो किसी भी चुनाव को जितना नामुमकिन नहीं। भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की जब केंद्रीय नेतृत्व ने गठबंधन धर्म निभाते हुए एनडीए का संयुक्त उम्मीदवार तय कर दिया तो हमारी जिम्मेवारी बनती है की भरी मतों से हम अपने गठबंधन के प्रत्यासी को जीत दिलवाकर अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की पहचान न सिर्फ प्रदेश अपितु केंद्रीय नेतृत्व के सामने संगठन की मजबूती को दर्शाएं.अतः किसी भी समस्या का समाधान अपने स्थानीय नेताओं से लेते हुए चुनाव जीतने की तैयारी पर लग जाएं.

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मिडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,उपचुनाव प्रचार प्रभारी कैंट मंडल विजय जायसवाल, रॉबिन गुप्ता, नमेंद चंचल,बिनोद राम,ऋषिकेश सिंह,अजीत गुप्ता,संतोष साह,विजय पाठक,मणिशंकर ठाकुर,ब्रजेश पाठक,शीतल सिंह,शिवकुमार गुप्ता,शंकर लाल अग्रवाल,विनय कुमार,सुबोध कुमार,बिजेंद्र मुंडा, विनोद मिश्र,कुणाल गोस्वामी,धीरज साहू आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button