Deoghar

Deoghar: जैककर्मी बालेश्वर मांझी का मानदेय व अवैध निकासी को लेकर अभाविप का धरना प्रदर्शन, पूर्व प्राचार्य को निलंबित करने की मांग

Deoghar: मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर महाविद्यालय इकाई द्वारा देवघर महाविद्यालय अध्यक्ष गौरव राज व श्वेतांशु मिश्रा के नेतृत्व में जैक कर्मी बालेश्वर मांझी का मानदेय अवैध निकासी को लेकर देवघर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अभाविप देवघर विभाग के विभाग संयोजक शुभम राय ने कहा कि देवघर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य बसंत कुमार गुप्ता का सिर्फ स्थानांतरण कर विश्वविद्यालय द्वारा भ्रष्टाचार के मामले को पूरी तरह से दबाने की साजिश है. पिछले कई वर्षों के लूट को सिर्फ स्थानांतरण कर भ्रष्टाचार को साजिश के तहत दबाने में लगी है, जो बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जैककर्मी बालेश्वर मांझी के मामले में संलिप्त प्राचार्य, लेखापाल, वर्सर के साथ-साथ इसमें संलिप्त सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द निलंबित किया जाए अन्यथा अभाविप चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी.
इसे भी पढ़ें: देवघर में स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 22 वें दिन भी रहा जारी

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण शर्मा और विनय राय ने कहा कि इस भ्रष्टाचार को लेकर जांच कमेटी में आए सदस्यों को भी विषयों से साक्ष्य के साथ अवगत कराया गया था. साथ ही मांग पत्र भी सौंपा गया था लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी अपने कार्य पद पर टिके हुए हैं और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही हुई है. इसलिए जल्द से जल्द भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों को निलंबित किया जाए अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. कॉलेज मीडिया प्रभारी अभिजीत सिंह ने कहा कि इस विषय को लेकर कुलाधिपति, राष्ट्रपति को साक्ष्य के साथ आवेदन लिखा जाएगा. अभाविप हर मोर्चे पर शिक्षण संस्थान को भ्रष्टाचार, व्यवसाय का अड्डा बनाने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है.

अभाविप की ओर से कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन देवघर महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा गया. इस मौके पर शुभम सिंह, सौरभ कुमार, श्वेतांक मिश्रा, भास्कर राय ,सत्यम सिंह, संदीप साहू, सुदर्शन सिंह, गगन राय, संदीप, दिवाकर कुमार, आशुतोष राय, कुंदन सिंह, आदित्य राय, गौरव ठाकुर, सौरभ सिंह, तुषार भारद्वाज, धर्मेंद्र राय, मोहन कुमार, अमर कुमार राय, अनुज कुमार, भग्गू दास आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button