Lohardaga

Lohardaga: नि:शुल्क होटल मैनेजमेंट कोर्स के प्रशिक्षण के लिए 25 युवाओं को किया गया रवाना

Lohardaga: विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) मद अंतर्गत क्राफ्टमैनशिप कोर्स इन फूड एण्ड वेबरेज सर्विसेज संबंधी निःशुल्क रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, उप विकास आयुक्त समीरा एस व अन्य पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय परिसर से जिले के 25 युवक-युवतियों को रांची जिला स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एप्लाइड न्यूट्रिशन, ब्रांबे के लिए सड़क मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इनमें भण्डरा प्रखण्ड के 08, सदर प्रखण्ड के 05, कुडू प्रखण्ड के 04, नगर परिषद क्षेत्र के 04, किस्को प्रखण्ड के 03 और कैरो प्रखण्ड का 01 प्रशिक्षणार्थी शामिल है. सभी को छह माह का प्रशिक्षण क्राफ्टमैनशिप कोर्स इन फूड एण्ड वेबरेजेस सर्विसेज कोर्स में निःशुल्क दिलाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाये सरकार : बंधु तिर्की

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि एससीए मद अंतर्गत जिला के युवक-युवतियों को, जो होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, वैसे युवक-युवतियों के लिए जिला प्रशासन ने एससीए मद से यह सुविधा मुहैया करायी है. आनेवाले समय में अन्य कोर्स के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा सुविधा मुहैया करायी जाएगी. इस मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, जिला योजना पदाधिकारी अरूण सिंह, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप कुमार,जिला परिषद सदस्य सेन्हा राधा तिर्की,जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यगण, संस्थान के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार, सहायक व्याख्याता आरती तेवतिया, छात्र-छात्राएं व ऑफिस के कर्मीगण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button