
Dhanbad: 15 से 20 फरवरी 2023 तक पटना में होने वाली भाकपा (माले) का 11वें महाधिवेशन की तैयारी तथा 15 फरवरी को ‘लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ, शहीदों का सपनों का भारत बनाओ’ रैली में बड़ी संख्या में जनभागीदारी को लेकर सिंदरी एरिया स्तर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सिंदरी के मनोहरटाड़ में आज सोमवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता एरिया प्रभारी कॉ नकुलदेव सिंह ने की. सर्वप्रथम दिव्ंगत कॉ भेयालाल बेसरा एवं कॉ लक्ष्मण बेदिया को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद 16 जनवरी 2023 को कॉ महेंद्र सिंह का 19वांं शहादत दिवस पर महाधिवेशन को केन्द्र करके संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: सिंह मेंसन समर्थक सोनू को मारी गोली, पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर फायरिंग का आरोप
साथ ही संगठित रुप से बकाया नवीकरण कोष उगाही, महाधिवेशन का प्रचार-प्रसार हेतु परचा वितरण, दिवाल लेखन, कोष निर्माण आदि को लेकर रणनीति बनाई गई. इन कार्यो को पुरा करने के लिये एक-एक टीम गठित की गई है. बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव कार्तिक प्रसाद,एरिया प्रभारी नकुलदेव सिंह, कृष्णा प्रसाद महतो, सुधीर महतो, सुभाष मंडल, विमल रवानी, साजन हरिजन, गोविंद हरिजन आदि मौजूद थे.




