National

उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 47 की मौत, कई घायल

Dehradun : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रविवार को एक बस के गहरे खाई में गिर जाने से उसमें सवार 47 यात्रियों की मौत हो गयी और कई यात्री घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मौके की ओर रवाना हो गये पौड़ी के पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने बताया कि हादसा सुबह उस समय हुआ जब भवन से रामनगर जा रही निजी बस कबीन गांव के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी. गौरतलब है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. हालांकि, इस बाबत पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि हादसे के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें- जल, जंगल, जमीन किसी के लिए नारा होगा लेकिन यह हमारे लिए अमानत है : रघुवर दास

गढ़वाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है तथा वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंच गये हैं. प्रदेश के राज्यपाल डॉ केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बस हादसे पर गहरा दुख जताया है और जिला प्रशासन को पीड़ितों की समुचित देखभाल करने के निर्देश दिये हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button