HEALTHJharkhandRanchi

सदन में सरकारः मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया भरोसा, कहा- रिम्स की व्यवस्था में होगा सुधार

Ranchi: विधानसभा में सरकार ने भरोसा दिया है कि रिम्स की व्यवस्था में और भी सुधार किया जायेगा. शीतकालीन सत्र में आज रिम्स की व्यवस्था पर मचे बवाल के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स की व्यवस्था में सुधार हो रहा है. व्यवस्था को सुधारने की कोशिश में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक समरीलाल उनके भाई हैं और उन्हें रिम्स की चिंता रहती है, इसलिए वह उन्हें यह भरोसा दिलाने आये हैं कि रिम्स की व्यवस्था में सुधार होगा. बता दें कि शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज गुरूवार को कांके विधायक समरी लाल विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पूर्व विशेष अंदाज में धरना देकर रिम्स में मरीजों की व्यवस्था की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया था.
इसे भी पढ़ें: देवघर में 8 साल से फरार आरोपी यूपी से पकड़ा गया, IOCL तेल पाईप लाईन में तेल चोरी करने का है आरोप

जारी होगी कोरोना गाइडलाइन
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना को लेकर राज्य में अभी कोई खतरा नहीं है परंतु स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है. क्रिसमस को लेकर कोई कोरोना गाइडलाइन जारी होने के सवाल पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोई भी त्योहार ऐसे नहीं मनाया जाना चाहिए जिससे संक्रमण फैले, इसलिए इसके लिए जरूर एडवाइजरी जारी की जाएगी. महिलाओं की सुरक्षा के मामले में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने भाजपा विधायकों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उनकी भी चिंता यही है कि राज्य की महिलाएं, यहां की बहू बेटियां कैसे सुरक्षित रहें, लेकिन भाजपा के विधायकों से सवाल है कि उनके राज में बेटियां कितनी सुरक्षित थीं.

Related Articles

Back to top button