JharkhandPalamu

पलामू: तीन दिनों से छात्र गायब, अपहरण की आशंका

Daltongunj: पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसातु विद्यालय में खेलने गए कक्षा छह के छात्र ब्रजेश कुमार (पिता सकेन्द्र पाल) लापता हो गया है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी है. इस संबंध में पिपराटांड़ थाने में सनहा दर्ज कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुलशन भेंगरा द्वारा छानबीन तेज कर दी गयी है. थाना प्रभारी ने दावा किया है कि छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा. छात्र तितलंगी गांव स्थित सरकारी विद्यालय में पढ़ता है.

कब से लापता है छात्र?
परिजनों के अनुसार ब्रजेश गत 25 जून की दोपहर तीन बजे हेसातु गांव में स्थित विद्यालय परिसर में खेलने के लिए कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. बच्चे की खोजबीन करने के बाद उसके परिजन निराश और हताश हो गए हैं. परिजनों का कहना है कि पहले तो लगा कि ब्रजेश रिश्तेदार के घर शादी-विवाह में चला गया होगा, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा.

लापता छात्र ब्रजेश कुमार की तस्वीर
लापता छात्र ब्रजेश कुमार की तस्वीर

इसे भी पढ़ें- अल्बर्ट एक्का चौक पर जुटे आदिवासी, सीएम का पुतला फूंका, कहा- पत्थलगड़ी हमारी परंपरा, खूंटी में हुई कार्रवाई इंसानियत की हत्या है
घटना के पीछे आपसी रंजिश की चर्चा
ग्रामीणों में चर्चा है कि छात्र के गायब होने के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है. कुछ लोगों के साथ ब्रजेश के परिजनों का विवाद है. जिस जगह पर ब्रजेश का घर है, वहां से कुछ ही दूरी पर जंगल है. यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि ब्रजेश को गायब करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी हो, क्योंकि अपहरण की घटना होती तो अपहरणकर्ता फोन जरूर करते, लेकिन अब तक किसी का फोन नहीं आया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button