GiridihJharkhand

रक्तदान जागरूकता के लिए गिरिडीह के सुबोध प्रकाश और रमेश यादव रांची में सम्मानित

Giridih :  झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा रांची रिम्स के नर्सिंग कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में गिरिडीह से रक्तदान के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार रक्त उपलब्ध कराने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व सचिव सुबोध प्रकाश और श्रेय क्लब के सचिव रमेश यादव को  सम्मानित किया गया. दोनों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया. गिरिडीह के मेयर सुनील पासवान समेत शहर के कई गणमान्य लोगों ने दोनों को इस सम्मान के लिए बधाई दी है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में नक्सलियों द्वारा बच्चों की जबरन भर्ती के लिए की जाती है लॉटरी प्रक्रिया

सम्मान समारोह में ये थे मौजूद

सम्मान समारोह में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे, रिम्स के एचओडी आरके श्रीवास्तव, सीआरपीएफ के डीआईजी बीएस राठौर समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button