Mumbai : 28 जून गुरुवार दोपहर मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में गिर गया. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. खबरों के अनुसार घटना में पांच लोग दो पायलट, दो फ्लाइट इंजीनियर और सड़क पर चल रहा एक राहगीर मारे गये. रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल से एक व्यक्ति को आग की लपटों में घिरा देखा गया था. घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के तीन इंजिन और एक जंबो वॉटर टैंकर भेजे गये. आग पर काबू पा लिया गया है. जैसी कि जानकारी मिली है घाटकोपर इलाके में जागृति बिल्डिंग के पास निर्माणाधीन भवन पर पर दिन के सवा एक बजे के करीब चार्टर्ड प्लेन आ गिरा. रिपोर्ट्स के अनुसार प्लेन यूपी सरकार का था, 2014 में यूपी सरकार ने इसे यूवाई एविएशन बांबे को बेच दिया. विमान में कितने लोग सवार थे, इस संबंध में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है.
इसेे भी पढ़ें : पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत आने पर मॉब लिंचिंग का डर
12 सीटर किंग एयर C90 विमान ने जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी
नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार दुर्घटना में चार्टर्ड प्लेन पर सवार दो पायलट, दो इंजीनियर और सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मुंबई पुलिस ने बताया कि 12 सीटर किंग एयर C90 विमान ने जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच के लिए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस, फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम भी वहां मौजूद है. मुंबई पुलिस ने घटना की जांच की बात कही है . हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है. प्लेन मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे 27 से तीन किमी की दूरी पर था जब क्रैश हुआ.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





298525 592413Nice weblog here! Also your website so much up fast! 814540