Uncategorized

मरियम वेबस्टर का सबसे लोकप्रिय शब्द बना ‘फेमिनिज्म’

News Wing
New York, 12 December :
‘फेमिनिज्म’ को वर्ष 2017 के लिए मरियम वेबस्टर के साल के सबसे लोकप्रिय शब्द के तौर पर चुना गया है. इस शब्दकोश ने आज मंगलवार को इसकी घोषणा की. शब्दकोश ने बताया कि इस साल समाचारों में यौन उत्पीड़न की खबरों के बढ़ जाने के बीच इस शब्दकोश में साल भर फेमिनिज्म शब्द को सबसे ज्यादा बार ढूंढा गया. मरियम वेबस्टर डॉट कॉम के मुताबिक फेमिनिज्म या नारीवाद को “लिंगों की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक बराबरी के सिद्धांत” और “महिला अधिकारों और हितों के लिए संगठित गतिविधि” के तौर पर परिभाषित किया गया है.

इसे भी पढ़ें- आज भी 64 प्रतिशत भारतीय पुरूषों की सोच! महिलाओं की समाज में मुख्य भूमिका एक अच्छी मां और पत्नी बनना

इसे भी पढ़ें- कब बढ़ेगी महिला जजों की संख्या, रूढ़िवादी सोच को तो नहीं झलका रहे ये आंकड़े

कई लोग रखते हैं इस शब्द में दिलचस्पी

मरियम वेबस्टर के संपादक एवं कोश-निर्माता पीटर स्कोलोवस्की ने कहा कि इस शब्द को ढूंढे जाने में हुई बढ़ोतरी हमें बताती है कि कई लोग इस शब्द में दिलचस्पी रखते हैं, यह आसामन्य वृद्धि इसके पीछे के कारणों की तरफ इशारा करती है. उन्होंने बताया कि मरियम वेबस्टर किसी खास शब्द में लोगों की दिलचस्पी को संख्या के आधार पर ‘वर्ष का शब्द’ तय करता है. हमारा ऑनलाइन शब्दकोश हमें हर महीने ढूंढे जाने वाले लाखों शब्दों में लोगों की संकलित जिज्ञासा के बारे में बताता है. इस साल नौ और ऐसे शब्द थे जिन्हें शब्दकोश में सबसे ज्यादा बार खोजा गया. इनमें कॉम्पलिसिट, रिक्यूज, एंपैथी, डोटार्ड, सिजिगी, जाइरो, फेडरलिज्म, हर्रिकेन और गैफे जैसे शब्द शामिल हैं. गौरतलब है कि पिछले साल मरियम वेबस्टर का सबसे लोकप्रिय शब्द सर्रियल था

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button