Uncategorized

शर्मनाक : रांची में पिता ने किया 13 साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने की धुनाई, पुलिस को सौंपा

News Wing Ranchi, 12 December: रांची में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की है. मामला पुंदाग ओपी क्षेत्र के न्यू पुंदाग का है. 13 साल की नाबालिग बेटी के पिता को उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करते स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा. इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

मानसिक रूप से निःशक्त है बच्ची

पीड़िता की मां ने कहा कि उसका पति हमेशा घर में नशा करके आता है, किसी तरह का कोई काम नहीं करता है. बेटी के साथ छेड़छाड़ को लेकर पहले से शक था, कि पति बेटी के साथ कुछ गलत काम करता है मंगलवार को दोपहर जब घर आई तो देखा कि पति नशे में था और बेटी बेटी भी आपत्तिजनक हालत में मिली. इसके बाद सुचना पुलिस को दी गई. 

आरोपी ने कहा पत्नी हमको जेल भेजवाना चाहती है

मामले को लेकर महिला के पति ने बताया मेरी पत्नी हमको जेल भेजवाना चाहती है, कभी पत्नी का उससे लगाव नहीं रहा है, उसने कहा कि मेरे पास कभी कुछ पैसा नहीं रहता है, पत्नी ने बैंक एकाउंट से भी सभी राशि निकाल ली, पति ने कहा की पत्नी का आरोप गलत है. अगर मामले की जांच की जायेगी तो सारा सच सामने आ जायेगा. वहीं पुदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पति-पत्नी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button