Uncategorized

लातेहारः सिविक एक्शन के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं ने किया मुंबई का भ्रमण

News Wing Latehar, 12 December: लातेहार जिला के नक्सल मध्य जोन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में इलाके के कई युवक-युवतियों को मुंबई भ्रमण कराया गया. सीआरपीएफ 11 बटालियन और नेहरु युवा केंद्र की मदद से युवक-युवतियों ने 10 दिन तक कई दार्शनिक स्थलों का भी भ्रमण किया. मुंबई जाकर गांव के युवक-युवती काफी उत्साहित हुए. उन लोगों ने फिल्मी सितारों के घरों को देखा और खूब मस्ती की. मुंबई से लौटने के बाद सीआरपीएफ के सेकेंड कमान ऑफिसर परमार फिरोज अली, उप कमांडेंट एसएम राकेश कुमार और प्रह्लाद रावत ने सभी का स्वागत किया और तस्वीरें खिचवाई.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button