Uncategorized

सिमडेगाः बानो पुलिस ने हत्या के दो आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

News Wing Simdega, 06 December: सिमडेगा की बानो पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. आरोपी डुमरिया पंचायत के रायबेड़ा निवासी रोशन कैथा व कारलुस भुइयां हैं. बानो थाना प्रभारी महेंद्र दास ने बताया कि डुमरिया निवासी जोलेन लुगून 4 जून को हाटिंगहोडे चर्च गया था. इसके बाद घर नहीं लौटा. दूसरे दिन पांच जून को ग्रामीणों की सूचना पर उरुम व राडदिरी सडक में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. बहन फुलमनी लुगून ने शव की पहचान जोलेन लुगून के रुप में किया था. इसके बाद बानो थाना में फुलमनी लुगून ने  तीन लोगों के खिलाफ नामजद  प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें रोशन कैथा, कारलुस भुइंया व पास्कल का नाम था. पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपी रोशन कैथा व कारलुस भुइंया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद के कारण जोलेन लुगून की हत्या किया गया. घटना में शामिल एक और अरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button