
Ranchi: रांची में ईस्ट जोन फुटबॉल चैंपियनशिप 2022-23 आज से बीआईटी मेसरा ग्राउंड में शुरू हुआ. पहले मैच में नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी ने नागालैंड यूनिवर्सिटी को 5-0 से हरा दिया. नार्थ बंगाल की ओर से रूपम रॉय, अनिकेत एका और राजेश सिंह ने एक-एक गोल किया. इसके अलावे सौरव विश्वास ने दो गोल किए. उत्कल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर ने एपीएस रीवा को 5-1 से हराया. उत्कल के लिए एसके फरीद, परब टूडू, संजय चंद्रकांत और मनोज ने गोल किए. एपीएस यूनिवर्सिटी की ओर से एकमात्र गोल प्रवीण मिश्रा ने किया. तीसरे मैच में रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी ने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी को 2-1 से हराया. रविंद्र भारती की ओर से सामरिक और दिव्यांशु ने गोल किए. चौथा मैच एसकेयू, बस्तर और मुंगेर यूनिवर्सिटी के बीच चला गया. इसमें मुंगेर यूनिवर्सिटी टाईब्रेकर में 5-3 से विजयी रहा.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स: आशा किरण बारला ने झारखंड को दिलाया स्वर्ण पदक
आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी और सीएसवीटीयू भिलाई के बीच खेले गये मैच में सीएसवीटीयू भिलाई ने आईसीएफएआई को टाईब्रेकर में 4-2 से हराया. बीबीएमके यूनिवर्सिटी ने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी को 5-1 से हराया. भिलाई विद्यासागर यूनिवर्सिटी ने कोल्हन यूनिवर्सिटी को 2-0 से परास्त किया. विद्यासागर की ओर से दीपराज ने 70 मिनट में पहला गोल तथा दूसरा गोल रामा सिमरन ने 74वें मिनट में किया. अंतिम मैच में रांची यूनिवर्सिटी ने बीएनएम यूनिवर्सिटी मधेपुरा को 7-0 से हराया. रांची की ओर से छोटू तिर्की, मनोज महतो, रोहित तिग्गा ने एक-एक गोल किया. रोहन ने पेनल्टी के जरिए एक गोल किया. अगमलाल मुंडा ने हैट्रिक गोल कर रांची यूनिवर्सिटी को जीत दिलायी.




