Ramgarh

रामगढ़ के पटेल छात्रावास 2022 – 25 का चुनाव संपन्न, सुरेश महतो अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष टिकेंद्र महतो बने 

Ramgarh: रामगढ टायरमोड़ स्थित पटेल छात्रावास कमेटी के सत्र 2022-25 के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद को लेकर रविवार को शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हो गया. इस चुनाव में अध्यक्ष के पद के उम्मीदवार सुरेश महतो एवं कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार टिकेंद्र महतो विजयी घोषित किए गए. सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक जारी रहा. पांच बजे के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ. जबकि, सात बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की गई. दिलचस्प विषय यह है कि कमेटी के संरक्षक सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित अन्य कई लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव कमेटी के मुख्य चुनाव प्रभारी मंगल ओहदार, सहायक प्रभारी बासुदेव महतो, घनश्याम महतो, डॉ सुनील कुमार कश्यप एवं लालचंद महतो थे. चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी देखने को मिली. प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया. जबकि, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के मौजूद रहने से चुनाव काफी दिलचस्प हो गया था. कतारबद्ध होकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में फाइनेंसकर्मी से लूटपाट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार 

चुनाव परिणाम निम्न रहे 

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दामोदर महतो को 97 मत, तारकेश्वर महतो को 23 मत एवं सुरेश कुमार महतो को 397 मत मिले जबकि कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार टिकेंद्र महतो को 417 एवं तेजपाल महतो को 107 मत मिले. अध्यक्ष पद को लेकर 10 मत रद्द हुए. जबकि कोषाध्यक्ष पद को लेकर 03 मत पत्र रद्द किए गए. चुनाव परिणामों की घोषणा मुख्य चुनाव प्रभारी मंगल ओहदार ने की.

 

माला पहनाकर जोरदार स्वागत

चुनाव परिणाम के आते ही सुरेश कुमार महतो एवं टिकेंद्र महतो के समर्थकों ने दोनों को माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया. मौके पर दोनों ने कहा कि पटेल छात्रावास कमेटी को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम करेंगे. छात्रावास की समस्याओं का युद्ध स्तर पर समाधान किया जाएगा. उन्होंने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित अन्य मतदाताओं का आभार जताया. कहा कि मतदाताओं के स्नेह के कारण चुनाव में विजयी हुए है.

Related Articles

Back to top button