Uncategorized

पलामूः सात साल से फरार माओवादी गिरफ्तार, बारालोटा में छिपा था करीम

News Wing Palamu, 05 December: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शहरी क्षेत्र से सटे बारालोटा इलाके से फरार नक्सली करीम जी उर्फ करीमन जी उर्फ विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. करीम बारालोटा में चोरी छिपे रह रहा था. उसके खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत हुआ था. सदर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि 2010 में पोखराहा स्थित शशिधर कंस्ट्रक्शन एंड कैरियर्स प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर से रंगदारी मांगी गयी थी और नहीं देने पर मारपीट तथा अपहरण करने की धमकी दी गयी थी.

इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. मामले में पूर्व में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. करीम सहित अन्य फरार चल रहे थे. इसी बीच गुप्त सूचना मिलने पर कांड के अनुसंधानकर्ता राजनीति पासवान को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया. कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमिटी सदस्य और पलामू, लातेहार एवं हजारीबाग जिले में कई नक्सली कांडों में जेल गए करीम को गिरफ्तार किया गया. करीम पोलपोल का निवासी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button