News Wing Sahibganj, 05 December: साहिबगंज नगर पर्षद के अध्यक्ष पद को अनारक्षित करने और उपाध्यक्ष पद का जनता के द्वारा चुनाव कराने की मांग को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिला विकास समिति के सचिव विनोद यादव के नेतृत्व में नगर पर्षद के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
विनोद यादव ने बताया कि साहिबगंज नगर पर्षद का अध्यक्ष पद रिजर्व है और उपाध्यक्ष को वार्ड पार्षद चुनते हैं. इसलिए जिला विकास समिति मांग करती है कि अध्यक्ष का पद अनारक्षित हो और उपाध्यक्ष का चुनाव जनता के द्वारा हो. समिति ने यह भी मांग की है कि नगर पर्षद का चुनाव लड़ने को लेकर शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया जाये.
हस्ताक्षर अभियान में अनवर अली, प्रदीप कुमार शाह, प्रो. कमल महावर, अजय कुमार, प्रदीप वर्मा, नवीन कुमार, गोपाल चोखानी और नितेश ओझा समेत कई लोग शामिल थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




