Uncategorized

पाकुड़-दुमका सड़क में गड्ढ़े देख भड़के सीएम, इंजीनियर से कहाः एडीबी-बीडीबी नहीं जानते, कल भरो गड्ढ़े

News Wing Dumka, 04 December: पाकुड़-दुमका के बीच सड़क में कई जगह बने गड्ढ़ों से नाराज मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को जमकर फटकार लगाई. पाकुड़ में बजट पूर्व संगोष्ठी और प्रमंडलीय समीक्षा बैठक के बाद मुख्यंत्री सड़क मार्ग से पाकुड़ से दुमका पहुंचे थे. दुमका राजभवन पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने फौरन पथ निर्माण विभाग के एसई को को तलब किया.

यह भी पढ़ेंः अफसरों को जलील करते हैं मुख्यमंत्री, झारखंड छोड़ने के मूड में कई आईएएस-आईपीएस

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फिर जलील हुए मीडियाकर्मी

इंजीनियर के आते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें फटकार लगायी और पूछा की सड़क में इतने गड्ढ़े क्यों हैं. इसपर एसई ने कहा कि सर वह एडीबी का रोड है. इसपर सीएम ने कहा कि हम एडीबी-बीडीबी नहीं जानते हैं. कल खुद रोड में जाओ. कल सारा का सारा गड्ढ़ा भरा होना चाहिए. इसके बाद सीएम ने सचिव सुनील वर्णवाल को बुलाकर कहा कि इसे उन स्थानों के बारे में बताइये जहां गड्ढ़े हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button