Uncategorized

बोकारोः 8 से 17 दिसंबर तक प्रतिभा चयन, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा और अन्य सुविधाएं

News Wing Bokaro, 04 December : खेल मंत्री अमर बाउरी ने बोकारो में जेएसएसपीएस के बैनर तले 15 खेल विद्याओं में प्रतिभाशाली बच्चों के प्रतिभा चयन से संबंधित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बोकारो जिला में 08 से 17 दिसम्बर के बीच जिले के सभी प्रखण्डों में अलग-अलग दिवस पर जेएसएसपीएस के द्वारा चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी. चयनित प्रतिभाओं को 12वीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी, साथ ही प्रतिमाह पांच सौ रूपये छात्रवृति, मुफ्त आवासन, भोजन, खेल किट, स्कूल युनिफॉर्म, किताब-कॉपी, ब्लेजर एवं एक लाख रूपये का ग्रुप इंश्योरेंस किया जायेगा. चयन प्रक्रिया में 08 से 12 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाऐं शामिल की जायेगी. 15 खेल विद्याओं तथा एथेलेटिक्स, ताईक्वाण्डों, कुश्ती, तीरंदाजी, फुटबॉल, बेडमिंटन, टेबल-टेनिस, शूटिंग, भरोतोलन, जूडो, तैराकी, हॉकी, साइकलिंग, डाईविंग एवं बोक्सिंग हेतु प्रतिभाओं का चयन किया जायेगा.

बोकारो में शामिल होंगे एक लाख बच्चे

अमर बाउरी ने कहा कि बोकारो जिला से प्रतिभा ट्रायल के दौरान लगभग 1 लाख बच्चे शामिल होने की सम्भावना है. जिले में 08 से 17 दिसम्बर के बीच जेएसएसपीएस के द्वारा प्रतिभा चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी जो 08 दिसम्बर को चंदनकियारी के प्लस टू हाई स्कूल मैदान चंदनकियारी में, 09 दिसम्बर को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम बोकारो में, 10 दिसम्बर को प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार में, 11 दिसम्बर को सीसीएल फुटबॉल ग्राउण्ड बी एण्ड के में, 12 दिसम्बर को कथारा सीसीएल ग्राउण्ड में, 13 दिसम्बर को डीवीसी फुटबॉल ग्राउण्ड में, 14 दिसम्बर को भुषण हाई स्कूल मैदान नावाडीह में, 15 दिसम्बर डीवीसी ग्राउण्ड चन्द्रपुरा में, 16 दिसम्बर को कसमार कॉलेज ग्राउण्ड कसमार में तथा 17 दिसम्बर को सीसीएल ग्राउण्ड स्वांग गोमिया में आयोजित की जायेगी. उन्होंने कहा कि जरीडीह प्रखण्ड के बच्चे कसमार, पेटरवार एवं बेरमों तीनो जगह सुविधानुसार भाग ले सकेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये थे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जेएसएसपीएस के कमाण्डर विक्रांत मलहन, जिला एथेलेटिक्स खेल संघ के अध्यक्ष भरत यादव, एथेलेटिक्स खेल संघ के सचिव आशु भाटिया, तकनिकी निदेशक-सह-राष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक महतो आदि उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button