न्यूक्लियस मॉल के कारण लग रहा सर्कुलर रोड में जाम
News Wing Ranchi, 04 November: राजधानी रांची में लोग सड़क पर अपनी गाड़ियों को पार्क करने से बाज नहीं आ रहे हैं. निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में रांची नगर निगम की ओर से रांचीवासियों को सस्ती पार्किंग की सुविधा तो दी जा रही है, लेकिन शॉपिंग मॉलों में वसूले जा रहे मनमानी पार्किंग शुल्क पर निगम ने कोई मापदंड तय नहीं किया है. नतीजा सड़कों पर गाड़ियों की पार्किंग नहीं रुक रही है. सड़कों पर सबसे अधिक गाड़ियों की पार्किंग न्युक्लियस मॉल बाहर हो रही है, जिसकी वजह से शाम में इस रोड पर भारी जाम लग जाता है.
यह भी पढ़ेंः रांचीः न्यूक्लियस मॉल की पार्किंग दिल्ली से भी महंगी, इसी वजह से सड़क पर गाड़ियां पार्क करते हैं लोग
यह भी पढ़ेंः न्यूक्लियस मॉल के 400 से ज्यादा कर्मी सड़क पर करते हैं पार्किंग, महंगी पार्किंग बताते हैं वजह
इतनी महंगी पार्किंग कहां से देः खरीददार
न्युक्लियस मॉल की महंगी पार्किंग दर के कारण यहां के मॉलकर्मी भी सड़क पर अपनी गाड़ियों को पार्क करते हैं. खरीदार आकांक्षा और शुभम का कहना है कि इस मॉल की पार्किंग इतनी मंहगी है कि अगर सौ रुपये का कुछ खरीदारी कर रहे हैं, तो पचास रुपया पार्किंग के देने होंगे. ऐसे में तो स्टूडेंड्स बाहर में ही कहीं खाली देख गाड़ी पार्क कर देगा. अमन तिग्गा और जगब अख्तर भी अपनी बाईक सड़क पर पार्क कर मॉल जाने के क्रम में कहते हैं कि क्या करें इतनी महंगी पार्किंग कहां से दें.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




