JharkhandRanchi

पेयजल और स्वच्छता विभाग के दो अधीक्षण अभियंताओं को अतिरिक्त प्रभार

Ranchi : पेयजल और स्वच्छता विभाग के दो अधीक्षण अभियंताओं को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. हजारीबाग अंचल के अधीक्षण अभियंता (एसई) विजय टोप्पो को मेदिनीनगर अंचल के एसई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कार्यकारी व्यवस्था के तहत यह जवाबदेही सौंपी गयी है. मेदिनीनगर में अधीक्षण अभियंता के रूप में यमुना राम पदस्थापित थे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये. इसी तरह चास अंचल में पदस्थापित शशि भूषण पूरन के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुए पद पर संजय कुमार शर्मा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. संजय शर्मा धनबाद-2 अंचल के एसई हैं. इस संबंध में विभाग के संयुक्त सचिव अभय नंदन अंबष्ठ की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

तत्कालीन कार्यपालक अभियंता हरेंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू

चाईबासा अंचल में पदस्थापित तत्कालीन कार्यपालक अभियंता हरेंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गयी है. फिलहाल यह धनबाद अंचल-1 में पदस्थापित हैं. इस संबंध में श्री मिश्र के कार्यकाल में ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रमों में बरती गयी अनियमितता के विरुद्ध आरोपपत्र भी गठित किया गया है. पेयजल और स्वच्छता विभाग के कामेश्वर प्रसाद जांच पदाधिकारी बनाये गये हैं. विभागीय जांच की प्रक्रिया 105 दिनों में पूरी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए शौहर ने कहा,तलाक-तलाक-तलाक, महिला ने लगायी न्याय की गुहार

Related Articles

Back to top button