Uncategorized

गिरिडीह: चार महीने से बकाया मानदेय को लेकर मजदूर हड़ताल पर,सरिया में पेयजल आपूर्ति रहेगी ठप

 NEWS WING

GIRIDIH, 04 DECEMBER :  जिले में सरिया में जलापूर्ति में लगे दैनिक वेतन भोगी मजदूर आज से  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इन दैनिक भोगी मजदूरों को चार न महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे इनके सामने अब खाने के भी लाले पड़ गये हैं. इस हड़ताल से बड़ी आबादी के सामने पेयजल की  समस्या खड़ी हो जायेगी. इस बारे में बताया जाता है कि अस्पताल परिसर सरिया में स्थित जल मीनार से सरिया पंचायत के ठाकुरबाड़ी, मंधनिया, बड़की सरिया, सरिया बाजार सहित कई टोले मुहल्ले को पेयजल उपलब्ध कराई जाती रही है.

यह भी पढ़ें – झारखंड में शिक्षा व्यवस्था बेहाल, 30 छात्रों पर होने चाहिए एक शिक्षक, लेकिन 63 छात्रों पर हैं एक

चार महीने से नहीं हुआ है भुगतान – मजदूर

हड़ताल के बारे में मजदूर काशी महतो, संदीप राम, भगीरथ प्रसाद वर्मा तथा जब्बार अंसारी ने बताया कि उन्हें बीते अगस्त महीने से मानदेय नहीं दिया गया है और अल्प मानदेय होने के बावजूद भी समय पर भुगतान नहीं होने के कारण राशन दुकानदार उन्हें उधार राशन देने से आनाकानी करते हैं. साथ ही मजदूरों ने बताया कि इसकी लिखित जानकारी जीप सदस्य अनूप कुमार पांडेय तथा पी एच डी के जेई अरुण ज्योत और अधीक्षण अभियंता को दी गई है और मानदेय भुगतान करने की मांग की गई है. लेकिन इसपर अब तक की सुनवाई नहीं हुई है, जिससे हमसब अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं. .   

भुगताम का प्रयास किया जा रहा है – जेई अरुण ज्योत 

जब इस बारे में जेई अरुण ज्योत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मजदूरों को चार माह से मानदेय नहीं मिलने की सूचना है. इस संबंध में कार्य एजेंसी के संवेदक से बात की गई है और भुगतान का प्रयास किया जा रहा है. वहीं अधीक्षण अभियंता से बात करने पर उनका कहना था कि उक्त प्लांट का जिम्मा अभी तक ठेकेदार के अंदर ही है और कार्य पूरी तरह से पूर्ण नहीं होने के कारण विभाग ने अपने अंदर नहीं लिया है. इसलिए उन दैनिक मजदूरों को ठेकेदार के द्वारा ही भुगतान किया जाएगा और इसे लेकर लेकर संबधित ठेकेदार से बात की जा रही है.

बता दें कि सरिया में लगभग 10 करोड़ की लागत से दो जल मीनार का निर्माण हुआ था. परंतु एक ही जलमीनार से पेयजलापूर्ति सरिया के आधे हिस्से में हो रही थी. वहीं आज भी सरिया के कई टोले-मुहल्ले में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. ऐसे में जिन इलाकों को पानी मिल रही थी उन इलाकों में भी कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पानी को लेकर समस्या उत्पन्न होने लगी है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button