Uncategorized

वास्को डि गामा ट्रेन हादसा: रेलवे ने इंजीनियर समेत तीन कर्मियों को किया निलंबित

News Wing

Patna, 28 November: उत्तर प्रदेश के मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस के बेपटरी होने के मामले में रेलवे ने इंजीनियर समेत तीन कर्मियों को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मानिकपुर स्टेशन पर 24 नवंबर, 2017 को गोवा के वास्को-डि-गामा स्टेशन से बिहार के पटना जंक्शन आ रही वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस के बेपटरी होने के मामले में रेलवे ने इंजीनियर, सुपरवाइजर और ट्रैकमैन को निलंबित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: वास्को डि गामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत, नौ घायल

यह भी पढ़ें: रेल सुरक्षा पर सवाल, बारह घंटे से भी कम समय में हुई चार रेल दुर्घटनाएं

बता दें कि गोवा के वास्को-डि-गामा स्टेशन से बिहार के पटना जंक्शन आ रही वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस सुबह 4:18 बजे जैसे ही मानिकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से होकर गुजरी, ट्रेन के 13 डिब्बे बेपटरी हो गये. इस हादसे में छह साल के मासूम बच्चे के साथ तीन लोगों की मौत हो गयी थी. हादसे में घटनास्थल पर ही मारे गये पिता-पुत्र बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के निवासी थे. वहीं, एक अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी.

यह भी पढ़ें: ट्रेन हादसा: योगी ने मृतकों के परिजनों, घायलों को आर्थिक सहायता का किया ऐलान

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button