News Wing
Rajasthan, 28 November: राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य भर के 800 सरकारी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को रोजाना राष्ट्रगान करना होगा. विभाग के निदेशक समित शर्मा का कहना है कि राष्ट्रगान गाने से छात्रों के मन में देशभक्ति की भावना उत्पन्न होगी. उन्होंने कहा कि आवासीय स्कूलों में रोजाना ही राष्ट्रगान होता है और अब यह परंपरा सरकार द्वारा संचालित हॉस्टल और सरकार की सहायता से चलने वाले हॉस्टलों में भी शुरू की जा रही है. हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों को रोज दिन सात बजे सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान गाना होगा.
इसे भी पढ़ें- राज्य के सभी मदरसों व स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्यः नीरा यादव
सुबह में राष्ट्रगान और शाम में राष्ट्रगीत गाने का आदेश
बता दें कि राजस्थान में जयपुर नगर निगम के कर्मचारियों को पहले ही रोजाना राष्ट्रगान गाने का आदेश दिया जा चुका है. नगर निगम ने आदेश दिया था कि सुबह के समय सभी को राष्ट्रगान गाना होगा और शाम के समय राष्ट्रगीत गाना होगा. नगर निगम के उच्च अधिकारियों ने इस मामले में कहा था कि इस आदेश को जारी करने के पीछे का उद्देश्य केवल यह है कि कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना जगाई जाए और काम करने का एक अच्छा माहौल बन सके. मेयर अशोक लाहौती ने सरकार के इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा था कि इससे बेहतर कुछ भी नहीं कि दिन की शुरुआत और अंत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ किया जाए, इससे सकरात्मक उर्जा मिलती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जो कोई राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत नहीं गाना चाहता है तो वह पाकिस्तान चला जाए.
बयान से पलटे लोहाटी
लोहाटी ने कहा था कि जिस राष्ट्र में रहते हैं, उसके राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए यदि किसी को विरोध करना है, तो बिल्कुल करे इसके लिए किसी को मना नहीं है. फिर वह पाकिस्तान जाएं. हालांकि बाद में एक टीवी चैनल के डिबेट में वह अपने बयान से पलट गए थे और कहा था कि जिसे देश के लिए सम्मान महसूस होगा, वह खुद खड़ा होगा. पाकिस्तान भेजने जैसा कुछ नहीं है. हमारी पहली प्राथमिकता नगर निगम और जयपुर है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





724710 774329Hi my friend! I want to say that this post is awesome, nice written and contain almost all significant infos. Id like to see a lot more posts like this . 82452
203132 863588I saw your post awhile back and saved it to my computer. Only lately have I got a chance to checking it and have to tell you good function. 830675