Uncategorized

हाथी कॉरिडोर के लिए किसी को नहीं किया जायेगा विस्थापितः वन विभाग

News Wing Ranchi, 27 November: रांचीः वन विभाग के अपर मुख्य सचिव इंदुशेखर चतुर्वेदी ने बताया कि सिरसी, पालकोट, सारंडा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर के निर्माण के क्रम में हाथी कॉरिडोर के लिए स्थानीय निवासियों को विस्थापित करने की कोई योजना नहीं है. कुछ संगठन इस संबंध में भ्रम फैला रहे हैं. लोगों को कहा जा रहा है कि लातेहार, गुमला, खूंटी, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम के 214 गांवों को चिन्हित कर वन भूमि पर सैकड़ों सालों से रह रहे लोगों को हटाया जायेगा. सर्व साधारण को सरकार द्वारा सूचित किया जाता है कि जंगली हाथियों के कॉरीडोर के नाम से स्थानीय लोगों को विस्थापित करने की बात पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है. सरकार की ऐसी कोई योजना विचाराधीन नहीं है. स्थानीय निवासी ऐसी किसी सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button