
Ranchi: 80 से ज्यादा स्टोर्स और 25 लाख ग्राहक़ के साथ बिहार के सबसे बड़े दवा रिटेल चेन फार्मेसी ब्लू मेडिक्स का आगाज़ झारखंड में 2 स्टोर्स के साथ हुआ. रांची के पिस्का मोड़ और कोकर में नए स्टोर के शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सीपी सिंह मौजूद थे. उन्होंने ने कहा कि झारखंड में ब्लू मेडिक्स का स्वागत है. जिस तरीके से बिहार में गांव तक सस्ती दर पर दवा उपलब्ध करायी जा रही है, यह एक बड़ी उपलब्धि है. फ्रेंचाइजी ओनर वासिफ अली और जेके सिन्हा ने बताया कि उनकी अपने एरिया में एक ब्रांडेड दवा दुकान की चाहत थी. इस स्टोर में ग्राहकों को बेहतर दवा के साथ 20% डिस्काउंट व फ्री होम डिलीवरी भी मिलेगी. ब्लू मेडिक्स के डायरेक्टर गौरव प्रकाश ने कहा कि हमारे हर स्टोर पर सारी दवाएं ब्रांडेड और अच्छी क्वालिटी की होती हैं. सह संस्थापक व निदेशक संजय चौधरी ने कहा कि कंपनी की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी. रांची का यह स्टोर 86वां और 87वां स्टोर है. 2023 तक 100 स्टोर खोलने का लक्ष्य हैं. प्रोजेक्ट हेड फ़ैयाज़ आलम ने बताया कि अब तक 25 लाख से ज्यादा ग्राहकों को अपनी सेवा प्रदान कर चुका है.




