News Wing Dumka, 23 November: संथाल परगना एसीबी की टीम ने पाकुड़ जिला के महेशपुर अंचल के सरकारी अमीन शिशिर भट्टाचार्य को ₹10000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शिशिर भट्टाचार्य शिकायतकर्ता जेम्स सोरेन से जमीन का दस्तावेज बनाने के एवज में ₹30000 रिश्वत की मांग कर रहे थे. इसकी शिकायत जेम्स ने दुमका स्थित एसीबी थाना में की. इसके बाद गुरुवार को एसीबी की टीम ने अमीन को ₹10000 रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा. गिरफ्तार अमीन को एसीबी ने दुमका एसीबी थाने में प्रस्तुत किया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




