Uncategorized

गैंगस्टर को रूड़की अदालत परिसर में किया गोलियों से छलनी, मौत

News Wing

Dehradun, 20 November : हरिद्वार जिले के रूड़की में अदालत में पेशी के लिए आये एक गैंगस्टर पर तीन बदमाशों ने गोलीबारी कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी. साथ ही उसके अन्य दो साथी घायल हो गये. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्णकुमार वीके ने बताया कि अतिरिक्त जिला जज की अदालत में एक पुराने मामले में पेशी के लिये आये कुख्यात सुनील राठी गिरोह के सदस्य देवपाल राणा और उसके दो अन्य साथियों पर तीन बदमाशों ने गोलीबारी कर दी. गोलीबारी में राणा को आठ गोलियां लगीं.

यह भी पढ़ें : निचली अदालत के जजों की वेतन वृद्धि की सिफारिश के लिए आयोग गठित

रास्ते में ही दम तोड़ दिया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राणा के साथी, अमित और सतीश, उससे मिलने अदालत में आये थे और वहां हुई गोलीबारी में वे दोनों भी घायल हो गये. उन्होंने बताया कि घटना के बाद तीनों घायलों को रूड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से राणा की खराब हालत को देखते हुए उसे देहरादून में उच्च अस्पताल के लिये रेफर किया गया. हालांकि, राणा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. राणा के दोनों साथियों का इलाज किया जा रहा है. राणा के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल वह रूड़की ​जेल में बंद था.

यह भी पढ़ें : थरूर द्वारा उपनाम का मजाक उड़ाए जाने से निराशा नहीं: मानुषी छिल्लर

दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया
वीके ने बताया कि इस गोलीबारी की वजह उत्त्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के ननौता की ब्लाक प्रमुख के पति ऋषिपाल राणा से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता प्रतीत हो रही है. इससे पहले, देवपाल राणा की पत्नी ननौता की ब्लाक प्रमुख थीं. उन्होंने बताया कि मौके से संजू और मोहन नाम के दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि विकास नाम का एक अन्य शूटर भागने में सफल रहा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफतार शूटर्स से दो स्वचालित पिस्तौलें बरामद की गयी हैं. उन्होंने बताया कि हरियाणा के जींद के रहने वाले इन शूटरों से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button