Uncategorized

गोपालगंज में करंट लगने से चार मरे, आर्केस्ट्रा पार्टी के लाइव प्रोग्राम में हुआ हादसा

News Wing

Gopalganj, 20 November : बिहार के गोपालगंज जिले में आज करंट लगने से आर्केस्ट्रा पार्टी के चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. बैंड के तीन अन्य लोग झुलस गये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की आर्केस्ट्रा पार्टी कल्याणपुर में एक ट्रेक्टर ट्रॉली में लाइव कार्यक्रम पेश कर रही थी कि इसी दौरान यह हादसा हुआ. भोरे पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी आर के रॉय ने बताया कि ये सभी सातों लोग कार्यक्रम के दौरान बिजली की तार के संपर्क में आ गये. उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button