
Chakradharpur: कुत्ते की आवाज पर शनिवार रात ई रिक्शा से बैटरी चोरी करते हुए रंगेहाथ चोर को रिक्शा मालिक ने पकड़ लिया. बाद में इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में घटी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार मध्य रात्रि में चक्रधरपुर थाना के रिफ्यूजी कॉलोनी में निवासी बप्पा कर्मकार अपनी ई-रिक्शा को खड़ा कर घर में सो रहे थे. देर रात अचानक कुत्ता भौंकने लगा तो वे घर से बाहर निकले. देखा कि एक युवक भाग रहा है. बाद में बप्पा ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और मोहल्लेवालों की मदद से एक पेड़ में बांध दिया. इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी. रविवार सुबह पुलिस ने रिफ्यूजी कॉलोनी पहुंचकर बैटरी चोर को हिरासत में ले लिया. हालांकि, बैटरी चोर नाबालिक है. उसने पुलिस को बताया कि पहले भी वह चोरी कर चुका है और बांग्लाडाट में एक व्यक्ति को बेचता है. इस काम में उसके साथ और एक युवक शामिल है. पुलिस युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.




