NEWSWING
Ranchi, 05 November : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है. लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं. जरूरत है हमें लोगों को और जागरूक करने की. सीपी सिंह रविवार को कोकर चौक स्थित राज्य का पहला रिटेल आउटलेट एक्वा रिट्रीट के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इससे राज्य में जल स्वच्छता को बल मिलेगा. राज्य सरकार जल स्वच्छता को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य का यह पहला एक्वा रिट्रीट है. यहां पर लोग दूषित जल को साफ करा सकते हैं. अब उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं है.
रांची के बाद पलामू, जमशेदपुर, देवघर में खुलेगा आउटलेट
इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड हेड नीरज कुमार ने बताया कि कंपनी वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर कार्य कर रही है. कंपनी रांची के बाद पलामू, जमशेदपुर, देवघर सहित राज्य के सभी जिलों में आउटलेट खोलेगी. उन्होंने कहा कि दूषित जल से तरह-तरह के खतरनाक रोगों को सामना करना पड़ रहा है. आज समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़कर हर नागरिक अपनी भूमिका अदा करे. मौके पर शंकर कुमार, पुनीत पटेल, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.




