Uncategorized

शादी का प्रलोभन दे बनाया शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार

Amit verma

Lohardaga, 05 November : किस्को थाना क्षेत्र के खरकी पंचायत के एक नाबालिग आदिवासी युवती  के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है. शारीरिक संबंध के शिकार युवती तीन माह की गर्भवती है. शादी से इनकार करने के बाद युवती ने किस्को थाना में मामला दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. युवती के द्वारा किस्को थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि मार्च 2016 में मैं घर में अकेली थी. परिवार के लोग काम करने गए हुए थे. घर में अकेला पाकर पंचायत के ही सेमरडीह निवासी मंगल टाना भगत के 24 वर्षीय पुत्र चंद्रेश्वर टाना भगत घर में घूस गया और शादी का प्रलोभन देते हुए शारीरिक संबंध बनाया. 

लड़के के परिवार वालों ने भी नहीं करायी शादी

17 वर्षीय युवती ने दिए आवेदन में कहा है कि इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. इसी बीच वह गर्भवती हो गई.  जब शादी करने की बात कहने लगी तो चंद्रेश्वर इंकार कर रहा है. शादी की बात को ले उसके माता पिता से भी मिले. पर वे लोग भी शादी करवाने से इंकार कर रहे हैं. युवती ने किस्को पुलिस को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. मामले में किस्को थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि युवती के बयान पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान किया जा रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button