NEWSWING
Ranchi, 02 November : गुरुनानक देव की 548वीं जयंती के मौके पर राजधानी रांची में धूमधाम से प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर निकाली गयी शोभा यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इससे पहले रातू रोड स्थित गुरुद्वारा में विधिवत ढंग से कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें राज्यपाल दौपद्री मुर्मू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया. राज्यपाल ने कहा कि गुरुनानक के प्रवचनों को जीवन में समाहित करने की जरुरत है. गुरु द्वारा बताए गए इंसानियत के मंत्र-पथ पर चलकर ही उज्जवल भविष्य का निर्माण हो सकता है. कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी गुरु के आर्शिवाद लिये. उन्होंने कहा कि यह पर्व शांति और सौहार्द का है. इसमें सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी होती है. उन्होंने गुरुनानक जयंती पर झारखंवासियों को बधाई भी दी. कहा कि गुरु संदेश पर चले और उसे फैलाएं.
गुरुनानक देव का संदेश सबको साथ लेकर चलने की बात कहता है
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह सेठी ने कहा कि गुरुनानक देव का संदेश सबको साथ लेकर चलने की बात कहता है. जिसे प्रकाश पर्व की शोभा यात्र से जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं.
जगह-जगह शिविर लगाकर हुआ स्वागत
प्रकाश पर्व में शामिल श्रद्धुलाओं का जगह-जगह शिविर लगाकर स्वागत किया गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी. साथ ही उनके लिए शिविरों में नाश्ते का भी प्रबंध किया गया. रातू रोड गुरुद्वारा से निकली यह यात्रा अपर बाजार होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची. यहां से फिर मेनरोड स्थित गुरुद्वारा होते हुए गुरुनानक स्कूल में शोभा यात्रा का समापन हुआ. यहां देर रात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया.




