Uncategorized

टी बैग के उपयोग के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें

Ranchi : चाय पीना तो हर किसी को ही पसंद होता है, लेकिन क्या आपको मालूम है चाय बनाने के बाद जिस टी बैग को हम इस्तेमाल करके फेंक देते हैं उनको हम और भी कई तरह से प्रयोग में ला सकते हैं? आइयें जानते है कुछ ऐसे टिप्स जिसे जानने के बाद आप कभी भी टी बैग को बेकार समझकर फेंक देने की गलती नहीं करेंगे.

पास्ता बनाते समय करें इस्तेमाल

 

pasta

अगली बार आप जब कभी पास्ता बनाएं तो आप इसमें यूज किया हुआ टी बैग इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए पास्ता के लिए पानी उबालते समय उस पानी में टी बैग को डिप करें और निकाल दें. इससे जब आप इस पानी में पास्ता बॉयल करेंगे तो यह उसमें एक डिफरेंट फ्लेवर एड करेगा जो खाने में बहुत अच्छा भी लगेगा.

पौधों में कर सकते हैं इस्तेमाल

 

gar

टी बैग को फेंकने के बजाय आप इसे पौधों की खाद में मिला दें. यह खाद को उपजाऊ बनाते हैं. आप चाहे तो इसे पानी में बॉयल करके उस पानी को पौधों को दे सकते हैं. यह पौधों को किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से दूर रखने में मदद करता है.

जूतों में से बदबू को करें दूर

 

soe

आप इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को अपने जूतों में डालकर उसकी बदबू दूर कर सकते हैं. टी बैग को जूतों में रखने से यह बदबू को सोख लेता है. आप चाहें तो इसे फ्रिज व डस्टबिन में भी इनको इस्तेमाल कर सकते है. इसके इस्तेमाल से बदबू दूर हो जाती है.

शीशे को करें साफ

 

cl

टी बैग्स से आप अपने घर की खिड़कियों के शीशे, गाड़ी के शीशे और किसी भी तरह के शीशे को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप यूज्ड टी बैग्स को शीशों पर रगड़ें, यह उन्हें बिल्कुल चकाचक कर देंगे.

पेडिक्योर, मेनिक्योर

 

p

चाय में ऐसे गुण होते हैं जो आसानी से मृत त्वचा को हटाने में मदद करते हैं और इसके साथ ही एंटी-ऑक्सिडेंट त्वचा के कायाकल्प में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल कर आप अपने हाथों और पैरों की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं. इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी डालें, फिर उसमें टी-बैग डाल दें. जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तो अपने पैर उसमें भिगो लें. इससे पैरों की बदबू दूर हो जाएगी और वे कोमल हो जाएंगे.

आंखों की लालिमा 

 

eye

थकावट की वजह से आंखें लाल हो जाती हैं. आंखों की इस लालिमा को टी-बैग दूर कर सकता है. टी-बैग को कुछ समय ठंडे पानी में डालकर रखें फिर इसको आंखों पर रख लें. इससे आंखों की थकावट दूर हो जाएगी.

सनबर्न में करें इस्तेमाल
 

sun

गर्मियों में अगर आपको सनबर्न की समस्या का सामना करना पड़े तो टी-बैग को कुछ समय उस हिस्से पर रखें. इससे सनबर्न में राहत मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button