News Wing
Ramgarh, 24 October: आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर मांडू विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने मंगलवार को विभिन्न छठ तालाबों का निरीक्षण किया. मौके पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सेवक उपस्थित थे.
छठ व्रतियों को न हो कोई परेशानी
निरीक्षण के दौरान बीडीओ गुप्ता ने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि छठ व्रती को कोई तकलीफ न हो इसके लिए हर सुविधा को ध्यान में रखकर कार्य करें. उन्होंने सफाई पर विशेष बात करते हुए कहा कि घाटों की सफाई आज शाम तक कर लें. इस मामले में कोई लापरवाही बरतेगा, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
कई घाटों का किया निरीक्षण
उन्होंने मुखिया, पंचायत सेवक को विशेष हिदायत दी है. बीडीओ ने कुजू कोलियरी, ओरला, कुजू छठ घाट, कर्मा, तोपा, सांडी आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया.




