Uncategorized

साहिबगंज: गृहप्रवेश करने वालों को मिलेगा गैस कनेक्शन

News Wing

Sahebganj, 24 October: राज्य स्थापना दिवस पर 14 से 20 नवंबर तक जिले में गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जायेगा.

समीक्षा बैठक में लिया गया निर्णय

इस मौके पर जिले में सात हजार गरीब परिवारों को गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने रखा है, जितने भी गरीबों को जिला प्रशासन गृहप्रवेश कराएगी उन्हें साथ ही गैस कनेक्शन व चूल्हा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा उप विकास आयुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला आपूर्ति की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया. 

लाभुको से भरवाया जाएगा काकेवाईसी फार्म 

बैठक मेंअपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी उमेश कुमार स्वन्सी सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व सभी नोडल पदाधिकारी मुख्य रुप से मौजूद थे. बैठक में डीडीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुको को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गेस कनेक्शन व चूल्हा का लाभ देने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की साथ ही इसको लेकर सक्रिय प्रयास करने को कहा. बैठक में यह निर्णय लिया गया की लाभुको काकेवाईसी फार्म भरवाकर करवाई करनी है प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्षो व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष की सहमति से ही गैस कनेक्शन वितरण के लिए सूची को आपूर्ति विभाग के अधिकारी फाइनल करेंगे यानी उनकी अनुशंसा पर ही गरीबों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button